Doordrishti News Logo

रैपिडो टैक्सी में भूली महिला कीमती सामान का बैग,पुलिस की तत्परता से मिला सामान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रैपिडो टैक्सी में भूली महिला कीमती सामान का बैग, पुलिस की तत्परता से मिला सामान। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस की तत्परता से रैपिडो टैक्सी में छूटा एक महिला यात्री का कीमती सामान, नकदी व बैग सुरक्षित वापस मिल गया। सामान वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-23 निवासी प्रेरणा रविवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने पहुंची और बताया कि उसने कुड़ी भगतासनी स्थित के. मॉल टाइमजोन से रैपिडो टैक्सी बुक की थी। वह अशोक उद्यान के पास टैक्सी से उतर गई। उतरने के दौरान उसका कीमती सामान से भरा बैग टैक्सी में ही छूट गया।

ग्रामीण विकास के कार्य समयबद्ध पूर्ण करें: सीईओ

महिला की सूचना पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाप्रभारी गोविंद व्यास के निर्देशन में कांस्टेबल बाबूलाल ने तत्काल कार्यवाही करते हुए रैपिडो कस्टमर केयर से संपर्क किया। पुलिस ने संबंधित राइड एवं चालक की जानकारी प्राप्त करने के बाद रैपिडो टैक्सी चालक से संपर्क किया।

पुलिस के प्रयासों से महिला का गुम हुआ कीमती सामान वाला बैग बरामद कर लिया गया। बैग में रखा सामान सुरक्षित मिलने के बाद उसे महिला को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। बैग में अपना कीमती सामान एवं नकदी सुरक्षित वापस मिलने पर महिला ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया।रैपिडो टैक्सी चालक हेमंत राव ने ईमानदारी का परिचय देते हुए महिला यात्री का टैक्सी में छूटा बैग,नकदी एवं अन्य कीमती सामान सुरक्षित पुलिस तक पहुंचाने में सहयोग किया।