Doordrishti News Logo

एटीएम ब्लॉक होने का झांसा देकर डॉक्टर के खाते से उड़ाए 4.32 लाख

जोधपुर, मथानिया के एक चिकित्सक को उसके मोबाइल पर एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर शातिर ने केवाईसी अपडेट का लिंक भेजा। लिंक को क्लिक किए जाने के साथ ही खाते से 4.32 लाख से ज्यादा की रकम साफ कर दी गई। पीडि़त चिकित्सक ने इस बारे में मथानिया थाने में अब रिपोर्ट दी है।

ये भी पढ़ें- सुबह फिर से चढ़ गए निष्कासित छात्र पानी की टंकी पर

थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि मथानिया निवासी डॉक्टर सुमेर पुत्र भोमताराम पंवार की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि 10 जनवरी की दोपहर में उनके मोबाइल पर एटीएम कार्ड ब्लॉक होने के केवाईसी अपडेट का लिंक भेजा गया था। जिस पर उन्होंने लिंक को क्लिक किया तो खाते से अलग-अलग किश्तों में 4 लाख 32 हजार 498 रूपए निकाल लिए गए। मोबाइल पर आए संदेश से खाते से रूपए निकलने की जानकारी हुई। थानाधिकारी भादू ने बताया कि इस बारे में अब धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews 

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026