युद्धाभ्यास तरंग शक्ति- 2026 में भाग लेने अमेरिका से आए 200 जवान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युद्धाभ्यास तरंग शक्ति- 2026 में भाग लेने अमेरिका से आए 200 जवान। जोधपुर में एयर फोर्स का युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति- 2026’ चल रहा है। इसमें दुनिया के खतरनाक लड़ाकू विमान अपनी ताकत दिखा रहे हैं। इस मेगा एयर एक्सरसाइज में पहली बार अमेरिकी वायुसेना का 5वीं जनरेशन का स्टील्थ फाइटर जेट एफ-35 शामिल हुआ है।

12 अक्टूबर तक जोधपुर एयरबेस पर चलने वाले युद्धाभ्यास में भारत सहित 8 देशों की वायुसेना के जवान हिस्सा ले रहे हैं। ये वायुसेना आसमान में अपनी ताकत और सामरिक तालमेल का प्रदर्शन कर रही हैं। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी जोधपुर पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर कर युद्धाभ्यास में अमेरिकी वायुसेना की भागीदारी को लेकर खुशी जाहिर की है।

अमेरिकी राजदूत ने बताया कि अमेरिका के 6 अत्याधुनिक एफ-35 लाइटनिंग फाइटर जेट और 200 से ज्यादा अमेरिकी एयरसैनिक पहली बार इस अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए जोधपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अमेरिका के इन 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स को भारतीय वायुसेना और अन्य सहभागी देशों के विमानों के साथ आसमान में उड़ान भरते देखने को लेकर उत्साहित हूं।

रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म

इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई,राफेल,तेजस और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन,फ्रांस,ऑस्ट्रेलिया और यूएई सहित 8 देशों के लड़ाकू विमान,एयरबॉर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम और रिफ्यूलर एयर क्राफ्ट भी युद्धाभ्यास में शामिल हैं।

अलग-अलग देशों के लड़ाकू विमान एक साथ उड़ान भरकर रणनीतिक तालमेल और हवाई युद्ध की बारीकियों को साझा कर रहे हैं। भारतीय और विदेशी पायलट जटिल हवाई युद्ध तकनीक,नाइट-फ्लाइंग ऑपरेशन और संयुक्त युद्ध रणनीतियों का अभ्यास कर रहे हैं। इसके जरिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

Related posts: