जोधपुर, शहर के प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर प्रथम इलाके में रहने वाले हार्डवेयर के व्यापारी के मकान में चोरों ने सेंध लगाकर 14 लाख की नगदी और सोने की झूमरियां जोड़ी चोरी कर ले गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरें में कै द हो गया है। पुलिस अब संदिग्ध की तलाश में लगी है। सबसे बड़ी बात यह है कि नकबजनों ने चेहरों पर कोई नकाब भी नहीं लगा रखा था। जो बाइक अथवा मोपेड पर आना प्रतीत हो रहे हैं। व्यापारी ने यह रूपए अपनी बच्ची के शादी के लिए घर में लाकर रखे थे। प्रतापनग पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्ज किया है। प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार में 190डी-216 के रहने वाले मोहम्मद रेहान अंसारी पुत्र मोहम्मद रमजान की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि 16 फरवरी की शाम छह बजे के बाद उनकी पत्नी व बच्ची बाहर चले गए थे। वे भी बाहर ही थे। रात 11 बजे घर लौटे तब घर के मुख्य द्वार के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने भीतर प्रवेश कर वहां से 14 लाख रूपए और सोने की एक झूमरियां जोड़ी चोरी कर ले गए। घटना को लेकर बुधवार को रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने बताया कि घर और इसके आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए है। 16 फरवरी की रात आठ से सवा आठ बजे के बीच यह चोरी होना प्रतीत हुआ है। नकबजन दो बार गली में आते जाते दिखे है और रैकी की गई है। परिवादी मोहम्मद रेहान अंसारी के अनुसार यह रूपए उन्होंने अपनी बच्ची की शादी के लिए लाकर रखे थे। प्रतापनगर पुलिस अब घटना को लेकर पड़ताल में जुटी है। पुलिस की टीमों को लगाया गया है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

