Doordrishti News Logo

पुलिस की ज्वैलर्स से अपील: दुकान में आने वाले ग्राहकों के चेहरे से मास्क हटवा कर सीसीटीवी कैमरें में दिखे, फिर खरीददारी के लिए कहें

जोधपुर, शहर के सरदारपुरा इलाके में एक बार फिर नकाबपोश महिला ज्वैलर्स की आंखों में धूल झोंक कर सवा दो लाख का नेकलैस ले उड़ी। यह महिला वही प्रतीत हो रही जो कुछ दिन पहले भी ऐसी वारदात को अंजाम दे गई थी। दुकान के मैनेजर ने अब सरदारपुरा थाने में इसकी प्राथमिकी दी है। घटना आज दिन में साढ़े बारह बजे होना सामने आया है। पुलिस अब इस नकाबपोश महिला की तलाश में लगी है। उसके साथ एक युवक भी शरीक है। सरदारपुरा थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि सरदारपुरा तीसरी ए रोड पर अशोक ज्वैलर्स नाम से दुकान में आज दिन मे करीबन साढ़े बारह बजे एक महिला और पुरूष दुकान में जेवरात खरीद के इरादे से आए। दुकान के सैल्समैन की तरफ से महिला को नेकलैस दिखाए गए। इस बीच नकाब पहने आई इस महिला के साथ आए पुरूष ने सैल्समैन को बातों में उलझाया। तब महिला ने शातिराना ढंग से एक नेकलैस बॉक्स को अपनी साड़ी में छुपा लिया। फिर दोनों वहां से चलते बने। बाद में माल चेक करने पर एक बॉक्स गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज में महिला की करतूत नजर आई। दुकान के मैनेजर धर्मेंद्र सिंह मेहता की तरफ से सरदारपुरा थाने में प्राथमिकी दी गई। संभवत: कुछ दिनों पहले सरदारपुरा बी रोड पर भी इसी तरह की महिला ने सोने की चूड़ियां पार की थी। उसका भी सुराग हाथ नहीं लगा है। वह महिला भी नकाब पहने आई थी।
पुलिस ने दुकानदारों से की अपील
पुलिस ने लगातार दो बार हो चुकी घटना को लेकर अब दुकानदारों से भी अपील करनी शुरू कर दी है कि वे दुकान में आने वाले ग्राहकों को पहले सीसीटीवी कैमरों में देखने के लिए कहें। ताकि चेहरा साफ नजर आने पर बाद में मास्क पहनने को कह दें। इससे आने वाले ग्राहक के रूप में बदमाश की आसानी से पहचान की जा सके। पुलिस को इसमें चोरों को पकड़ऩे में भी मदद मिलेगी। कोर्ट में भी सबूत के तौर पर आसानी बनी रहेगी।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026