जोधपुर,शहर के दो अलग अलग थाना इलाके के दो सूने मकानों के ताले तोड़ चोर वहां रखे 13.5 तोला सोने के जेवरात, 2 किलो चांदी के आइटम व 50 हजार रुपए चुरा ले भागे। बनाड़ थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि मामले को लेकर पाली के सोजत हाल विद्या आश्रम स्कूल के पीछे रहने वाले लादूसिंह पुत्र रणजीत सिंह ने रिपोर्ट दी।
जिसमें बताया कि वे परिवार सहित गांव गए हुए थे। पीछे से चोरों ने घर के ताले तोड़ कमरे में रखे 12 तोला सोने के जेवरात, दो किलो चांदी के आइटम व 50 हजार रुपए चोरी कर लिए।
दूसरी ओर बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि रामेश्वर धाम, आशापूर्णा सिटी पाल निवासी चौखाराम पुत्र पोकरराम ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वे किसी काम से बाहर गए थे, पीछे से दिनदहाड़े चोरों ने ताले तोड़ कमरे में रखे एक बक्शे से डेढ़ तोला सोने के जेवरात चुरा लिए। चोरी के दोनों ही मामलों में पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़े – कुड़ी ब्लाइंड मर्डर: मृतक पंजाब का ट्रक चालक अथवा खलासी
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

