जोधपुर, नगर निगम उत्तर आयुक्त रोहितास तोमर ने हिन्दू सेवामण्डल जोधपुर द्वारा कोविड-19 के समय संचालित 14 सेवाकार्यो का अवलोकन किया। हिन्दू सेवा मण्डल के सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत के नेतृत्व में कोविड-19 संक्रमण के समय चैदह से अधिक सेवा कार्य गत अप्रैल माह से निरन्तर जारी हैं।
जोधपुर नगर निगम उत्तर आयुक्त रोहिताश तोमर मण्डल कार्यालय घण्टाघर पहुंच कर सेवा कार्य का अवलोकन करते हुए भोजन पैकेट, एन-95 मास्क, सेनेट्राईज बोतल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अजय त्रिवेदी, हिन्दू सेवा मण्डल के प्रधान मंत्री कैलाश जाजू, सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत, संस्कारमंत्री राकेश गौड़, ताराचंद शर्मा, गोरीशंकर गाॅधी, गोविन्दसिंह राठौड, मदन सैन, नरेन्द्र गहलोत, डा. भेरूप्रकाश दाधीच, पुखराज टाक, बीरमदेव आचार्य, रामसा अरोड़ा मोजूद थे।

ज्ञात रहे की मण्डल द्वारा कोविड-19 दूसरी लहर के समय से प्रतिदिन भोजन पेकेट, हाईपो क्लोराईड स्प्रे, एन.95 मास्क, सेनेटाईज, बोतल, ओक्सीमीटर, दवाईयो का किट,शव किट, पीपीई किट, शवों का निःशुल्क अन्तिम संस्कार, जरूदतबंद मृतकों को निःशुल्क अन्तिम संस्कार सामग्री, सहित कई सेवा कार्य निरन्तर जारी हैं।
ये भी पढ़े – विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाई 1200 गिलोय की बेल
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

