Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र विवेक विहार में मंगलवार की सुबह बहते नाले में मिले युवक के शव की आज तीसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई। उसके पंजाब के किसी ट्रक चालक अथवा खलासी होने का भी अंदेशा जताया जाता है। पुलिस को घटनास्थल पर उसके पास मिली किसी सामग्री में पंजाबी में इबारत लिखी दिखी है। जिससे संभावना बनी है कि वह पंजाब का रहने वाला हो सकता है।

पुलिस ने इस प्रकरण में जल्द खुलासे की उम्मीद भी जताई है। डीसीपी वेस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि विवेक विहार में बहते नाले में मिली युवक की हत्या की गई लाश की पहचान नहीं हुई है। मगर वह पंजाब को सकता है। उसके पास मिली सामग्री में पंजाब की इबारत लिखी दिखी है। ऐसे में अब पंजाब पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। जहां कोई गुमशुदगी या किसी के लापता होने की जानकारी मिले।

इधर पुलिस का कयास यह भी कि मृतक पंजाब का होने के साथ ही वह किसी ट्रक का चालक या खलासी भी हो सकता है। वह राजस्थान के बाहर का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल उसकी पहचान के बद ही मामले का पूर्णतया खुलासा हो पाएगा।

ये भी पढ़े – 24.55 क्विंटल डोडापोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत दो करोड़

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026