Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के ग्रामीण इलाके बालेसर थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी में सामने आया कि लॉकडाउन में उसके साथ पढऩे वाले एक किशोर ने दुष्कर्म किया था। घटना को लेकर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष और बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने इस बच्ची के परिजन से अस्पताल में मुलाकात की। घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।

12 साल बच्ची मां

जानकारी के अनुसार बालेसर पुलिस थाना क्षेत्र में एक 12 साल की बच्ची के साथ उसके संग पढऩे वाले एक किशोर ने लॉकडाउन के समय दुष्कर्म किया था। इससे बच्ची को गर्भ ठहर गया। अब यह बच्ची मां बन गई है। उसे अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलने पर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनिवाल, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धनपत गुर्जर आदि अस्पताल पहुंचे। पुलिस के आलाधिकारियों को भी घटना से अवगत करवाया गया है।

ये भी पढें – ट्रक ने ली अज्ञात की जान

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: