जोधपुर, शहर के माता का थान स्थित एक ई-मित्र पर गत दिनों सेंध लगाकर शातिर नकबजन नगदी और जरूरी सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने घटना के बाद अनुसंधान करते हुए आज दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने रूपए और सामान भी बरामद किया है। अभियुक्तों से अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
मंडोर थाने के हैडकांस्टेबल सुखराम ने बताया कि गत 9 जुलाई को माता का थान स्थित एक ई-मित्र से 42 हजार 800 रूपए, खाली चेक आदि सामान चोरी हो गया था। इस पर ई-मित्र संचालक की तरफ से मंडोर थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई थी। घटना में जांच के बाद अब दो शातिरों शिप हाऊस भारत कॉलेानी हाल धर्मपुरा सिवांची गेट निवासी मोहम्मद हुसैन उर्फ मोडा पुत्र अब्दुल मुजिब एवं यतीम खाना कालिया दुक्का सिवांची गेट निवासी समीर खां पुत्र सनवर खां को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने रूपए के साथ खाली चेक भी बरामद किया है। अभियुक्तों से पड़ताल जारी है।
यह भी पढ़ें – चद्दर मेला महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ हुआ पर संत समागम
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

