Doordrishti News Logo

सभाध्यक्ष रेसला रामुराम जाखड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक

राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) की प्रांतीय बैठक सम्पन्न

जयपुर,राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) की प्रांतीय बैठक जयपुर में आयोजित की गई। बैठक में मोहन सिहाग,प्रमोद मिश्रा, बीके गुप्ता,नाहर सिंह,सुमेर खटाणा, बहादुर सिंह फौजदार के सानिध्य एंव रामूराम जाखड़ की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में रेसला प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन सहित अनेक ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रांतीय बैठक में अंजू चौधरी,डां.बंशी लाल भेहड़ा, नीरज पाटीदार,आरसी डूडी,डा. अशोक जाट,डॉ.रामस्वरूप चौधरी, खुशालाराम मेघवाल,फहीम खान सहित लगभग सभी प्रदेश,मंडल एंव जिला पदाधिकारी सम्मलित हुए।

– बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिए गए

– प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव 4 सितंबर को जयपुर में सम्पन्न करवाए जाएंगे।

– नई कार्यकारिणी के गठन तक रेसला हितों की पुरजोर पैरवी एंव संगठन के सुचारू संचालन हेतु एक संरक्षक मंडल बनाया गया जिसमें प्रमोद मिश्रा,डायालाल पाटीदार, बीके गुप्ता, नाहर सिंह,सुमेर खटाणा,भँवर लाल गुर्जर,दिनेश मीणा को शामिल किया।

– प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्य की जल्दी डीपीसी,नोशनल लाभ, वेतन कट्टौती बहाल करने,शून्य मेरिट जारी करवाने हेतु पुरजोर पैरवी की जाएगी।

मीटिंग में अलवर जिलाध्यक्ष अजय जखराना की स्कूल व्याख्याता परीक्षा हेतु लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया।सभा के अंत में विराटनगर ब्लॉक अध्यक्ष बच्छराज लोमरोड के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संचालन डा.बंशी लाल भेहड़ा अतिरिक्त महामंत्री रेसला ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026