Doordrishti News Logo

छह ट्रेनों में 108 यात्री पकड़े,61 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

-बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई,

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),छह ट्रेनों में 108 यात्री पकड़े, 61 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में चल रहे सघन टिकट जांच अभियान के तहत मंगलवार को जोधपुर-डेगाना-लाडनूं रेलखंड की छह ट्रेनों में औचक जांच के दौरान 108 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। रेलवे ने इन यात्रियों से कुल 61 हजार रुपये किराया एवं जुर्माना वसूला।

तकनीकी कार्यों के कारण जोधपुर मंडल की पांच ट्रेनें प्रभावित

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार मंडल पर सघन टिकट जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विभिन्न छह ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया गया जिसमें बिना वैध टिकट यात्रा कर रहे 108 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें,ताकि जुर्माने और असुविधा से बचा जा सके। साथ ही भविष्य में भी टिकट जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026