Doordrishti News Logo

जल जीवन मिशन

नई दिल्ली, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में जल जीवन मिशन योजना को लेकर राज्य सरकार के रवैये पर फिर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस योजना के लिए पूरे भारत में सबसे ज्यादा ग्रांट राजस्थान को दे रही है। उन्होंने कहा कि मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि राज्य सरकार के लिए सहयोग की परिभाषा क्या है? इस वर्ष राजस्थान के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत 10,180 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं और राज्य शासन ने मात्र 211 करोड़ खर्च किए हैं।

राजस्थान के ऊर्जा, जलदाय व भूजल मंत्री डॉ.बीडी कल्ला ने नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय मंत्री शेखावत से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. कल्ला ने फिर से पुरानी मांग दोहराई कि राजस्थान जैसे विस्तृत भू-भाग वाले राज्य में दूरदराज के इलाकों तक पेयजल पहुंचाने के लिए संसाधनों की भारी समस्या आती है। इसलिए केंद्र सरकार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत राजस्थान को अतिरिक्त फंड आवंटित करना चाहिए। इस पर शेखावत ने कहा कि मैं मरुधरा से ही हूं। जानता हूं सबसे बड़ा प्रदेश है और रेगिस्तान में मुश्किलें क्या हैं? लेकिन मुझे ही समझ नहीं आ रहा कि राज्य सरकार के लिए सहयोग की परिभाषा क्या है? केंद्र तो अपेक्षा से कहीं अधिक की मदद दे रहा है।

ये भी पढें – लोकदेवता बाबा रामदेव के प्रकटोत्सव पर मंगलाआरती

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
Doordrishti News Logo

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

November 6, 2026
टनकपुर में 14.25 करोड़ से बन रहा भव्य मीडिया सेंटर,भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू

टनकपुर में 14.25 करोड़ से बन रहा भव्य मीडिया सेंटर,भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू

November 5, 2026
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

November 3, 2026
माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

November 2, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026