Doordrishti News Logo
  • मंत्री शेखावत होंगे चुनाव प्रभारी
  • तीन सह प्रभारी भी किए नियुक्त

जोधपुर, सांसद एवं केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की कमान संभालेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा तीन सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।

भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय इकाई ने शेखावत के कुशल नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए आगामी दिनों में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से राज्य प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अनुसंशा पर राष्ट्रीय महासचिव मुख्यालय प्रभारी अरूणसिंह ने इसके आदेश बुधवार को जारी किए।

इसी प्रकार भारत सरकार के केन्द्रीय आवास और शहरी मामलों, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा केन्द्रीय विदेश मंत्रालय, संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और सांसद लोकसभा विनोद चावड़ा को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। जोधपुर सांसद केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत को कुछ माह पहले सम्पन्न हुए पश्चिम बंगाल के चुनाव में भी छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा गया था। अब पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत का कद और बढ़ा दिया है।

ये भी पढें – तलाक सुदा को चार साल तक लिव इन में रखा, सामूहिक दुष्कर्म चलता रहा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

युवा संगम फेज VII में राजस्थान का नेतृत्व करेगा IIT जोधपुर

September 24, 2026

आकाशवाणी स्टुडियो में हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन

September 24, 2026

23 सितंबर को दिन-रात बराबर होने का भ्रम दूर, सारिका ने बताई इक्विनॉक्स की सच्चाई

September 23, 2026

अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

September 23, 2026

बिना सनातन संस्कृति के भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती

September 21, 2026

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया,दीर्घायु की होगी कामना

September 17, 2026

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026