Doordrishti News Logo
  • बच्चे की पिटाई का मामला
  • आंदोलन की चेतावनी

जोधपुर, जिले के रिडमलसर गांव में एक स्कूल संचालक ने सप्ताह भर पहले नवीं के छात्र से बुरी तरह मारपीट की। इस पर परिजन की तरफ से भोजासर थाने में स्कूल संचालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया। मगर वह अब भी परिजनों को धमका रहा है। उसकी अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। इसमें राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने कार्रवाई नही होने पर आगामी दिनों में आंदोलन की चेतावनी प्रशासन को दी गई है।

राजस्थान ब्राह्मण गौतम सभा ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि गत 24 मार्च को रिडमलसर गांव स्थित गोविंद नगर में रहने वाले 9वीं कक्षा के छात्र राहुल पुत्र सोहनलाल के साथ डीडीपीएस स्कूल के संचालक श्रवण सिंह ने मारपीट की थी। राहुल का स्कूल के एक अन्य छात्र से झगड़ा हुआ था। इस पर परिजन ने स्कूल प्रशासन को शिकायत दी थी। बाद में इस शिकायत से नाराज स्कूल संचालक ने राहुल के साथ मारपीट की। आरोप है कि राहुल से की गई बुरी तरह मारपीट से वह घायल हो गया था। इस पर परिजन की तरफ से भोजासर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मगर पुलिस प्रशासन ने आज तक कोई कार्रवाई नही की। आरोप है कि स्कूल संचालक अब परिजन को एलानियां धमकी दे रहा है।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026