Doordrishti News Logo

मानसिक परेशानी में दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,शहर के राजीव गांधी नगर और मंडोर इलाके में रहने वाले दो युवकों ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शवों को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द कर दिए। इस बारे में मर्ग में रिपोर्ट दी गई है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि झंवर के जोलियाली निवासी चंदन सिंह पुत्र धर्म सिंह ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि जोलियाली हाल अग्निहोत्री कॉलोनी में रहने वाले उसके रिश्तेदार देवेन्द्र (21) पुत्र दुर्ग सिंह ने खुद को कमरे में बंद करके रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं लगा है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें-हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किया हाई-टेक 110 सीसी स्कूटर ज़ूम

इसी प्रकार मंडोर पुलिस के अनुसार नागौर के पांचोड़ी थानांतर्गत खटोडा हाल मगजी की घाटी क्षेत्र में रहने वाले विक्रम पुत्र सुखराम भील ने रिपोर्ट दी कि उसके रिश्तेदार भाई 23 साल के सूरज पुत्र श्रवणराम ने कमरे में फंदा लगा लिया। आत्महत्या की वजह पता नहीं लगी है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

July 30, 2026

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

July 30, 2026

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

July 30, 2026

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

July 30, 2026

जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

July 30, 2026

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

July 30, 2026

सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

July 30, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

July 30, 2026