Doordrishti News Logo

बीमारी से परेशान अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,शहर के रामेश्वननगर सी सेक्टर में रहने वाले एक अधेड़ ने बीमारी से परेशान होकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना में मृतक के पुत्र ने भगत की कोठी थाने में मर्ग में रिपोर्ट दी। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढें- जालोर से जोधपुर आए पुलिस कांस्टेबल पर बहन के ससुराल वालों ने हमला कर लूटपाट की

भगत की कोठी पुलिस थाने में मूलत: पाली जिले के खिवाड़ा स्थित धनाला हाल रामेश्वर नगर सी सेक्टर में रहने वाले राहुल नाथ ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता तेजनाथ उर्फ तेजेंद्रनाथ बीमार थे। जिसके चलते परेशान होकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि आरंभिक पड़ताल में मृतक के बीमारी के चलते मानसिक तनाव में होने का पता लगा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews