स्काउट एंड गाइड के पहले जिला प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन आज

  • डीआरएम करेंगे उद्घाटन
  • कक्षाओं में स्काउट्स को मिलेंगे सभी बुनियादी प्रशिक्षण
  • जोधपुर मंडल का होगा पहला स्काउट प्रशिक्षण केंद्र

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। स्काउट एंड गाइड के पहले जिला प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन आज।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के भारत स्काउट एंड गाइड के पहले जिला प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन रविवार को डीआरएम पंकज कुमार सिंह करेंगे।

इसे भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर रेलवे स्टेडियम में डीआरएम फहराएंगे ध्वज

स्काउट एंड गाइड के मुख्य जिला आयुक्त अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि पुरानी रेलवे लोको कॉलोनी में हनुमान मंदिर के पास जोधपुर मंडल रेलवे स्काउट के पहले जिला प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे डीआरएम पंकज कुमार सिंह करेंगे,जबकि रेलवे महिला कल्याण संगठन की मंडल अध्यक्ष दीपशिखा सिंह इस अवसर पर बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहेगी। कार्यकम में मंडल के सभी शाखाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

स्काउट के जिला आयुक्त मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने बताया कि स्काउट एंड गाइड के नव विकसित जिला प्रशिक्षण केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं तथा मंडल के स्काउट्स एंड गाइड्स को यहां चरणबद्ध तरीके से कक्षाएं लगाकर स्काउट से संबंधित सभी पहलुओं का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सुविधाओं से लैस होगा जिला प्रशिक्षण केंद्र
सहायक जिला आयुक्त रोहित दत्त पणिया के अनुसार स्काउट एंड गाइड के इस प्रशिक्षण केंद्र में कुल सात कक्ष होंगे जिसमें दो क्लास रूम को ज्ञानदीप और शौर्य,रसोई को सत्कार,दो डोरमेट्री को स्नेहालय और विराम,एक स्टोर रूम को संग्रहालय तथा एक बैठक रूम को नेतृत्व कक्ष का विशेष नाम दिया गया है।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026