पुलिस भर्ती की तैयारी में दौड़ता युवक स्टेडियम में गिरा, मौत

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती मंडोर स्थित नयापुरा अमृतलाल स्टेडियम में बुधवार की सुबह पुलिस भर्ती की तैयारी में लगा युवक दौड़ते वक्त अचानक गिर गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने कुछ देर बाद उसे मृत बता दिया। संदेह है कि उसे दिल का दौरा पड़ा होगा। फिलहाल मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगा। मंडोर पुलिस ने बताया कि धनारीकलां का रहने वाला 19 वर्षीय कालूराम पुत्र भींयाराम पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह आज सुबह नयापुरा अमृतलाल स्टेडियम में पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए मैदान में दौड़ लगा रहा था। तब वह अचानक से गिर गया और अचेत हो गया। इस पर साथ दौड़ लगाने वालों ने तुरंत उसे अस्पताल के लिए भिजवाया। बाद में एमडीएमएच लाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। सूचना पर मंडोर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

Similar Posts