बस जलाने का एक आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार
- मुख्य आरोपी बेटा फरार
- पिता को पकड़ा शांतिभंग में
- अन्य नामजद की तलाश जारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बस जलाने का एक आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार। शहर के मानजी का हत्था क्षेत्र में दो दिन पहले निजी बस में तोडफ़ोड़ करने,आग लगाने एवं जानलेवा हमले के प्रकरण में पुलिस ने एक व्यक्ति का शांतिभंग में पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्ति का बेटा फरार है।
कार बेचने का झांसा देकर सवा दो लाख का फ्रॉड
इसके अलावा पांच छह अन्य लोग भी घटना में शामिल थे,जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है। घटना के संबंध में बीकानेर के बज्जू स्थित नारायणसर निवासी सवाईपुरी पुत्र गोरधनपुरी की तरफ से मामला दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने प्रकरण में चामू के गिलाकोर निवासी जब्बर सिंह पुत्र खुशाल सिंह को शांतिभंग में पकड़ा है। केसबाजी में गिरफ्तारी बाकी है। घटना में संगठित गिरोह द्वारा जानलेवा हमला,बस को जलाने आपराधिक षड्यंत्र,तोडफ़ोड़,लूट, व्यावसायिक रंजिश एवं जान से मारने की धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ था।
पीडि़त सवाईपुरी पुत्र गोरधन पुरी ने बताया कि वह ड्राइवर के रूप में कार्यरत है। बस के मालिक भगवान सिंह झाला पुत्र नरवत सिंह निवासी टावरीवाला, तहसील बाप,फलोदी, हाल करणी नगर बीकानेर है। यह बस राजस्थान लोक परिवहन सेवा के अंतर्गत पूर्णत: वैध परमिट एवं स्वीकृत वैध रूट पर नियमानुसार संचालित होती है।
बस को मानजी का हत्था पावटा एरिया पुलिस थाना महामंदिर हल्के में खड़ी करके मौजूद था। उसी समय पूर्व नियोजित षडयंत्र एवं व्यावसायिक रंजिश के तहत मुख्य आरोपी शम्भु सिंह पुत्र जब्बर सिंह निवासी गिलाकोर चामू जो अपने पिता जब्बर सिंह के उकसावे व षडयंत्र में शामिल होकर अपने अन्य साथी युवराज सिंह जोधा व 5-6 अन्य साथियों के साथ एक बाइक व एक स्कूटी पर सवार होकर आए थे।
आरोपी अपने चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए थे तथा हाथ में लाठी,डंडे, लोहे के सरिये अवैध हथियार एवं ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल) से लैस थे। आरोपियों ने पीडि़त सवाईपुरी व कडक्टर के साथ गाली-गलौच करते हुए लाठी डण्डों से थप्पड़ व मारपीट की इसके बाद आरोपियों ने लाठी- सरियों से बस के सभी कांच तोड़ दिए।
आरोपी शम्भु सिंह ने बस के अंदर चढक़र तथा उसके साथियों ने बाहर से बस पर पेट्रोल छिडक़ा और माचिस जलाकर बस को आग के हवाले कर दिया था। भागते समय आरोपियों ने धमकी दी कि अगर आइंदा इस रूट पर बस चलाई तो तुम्हे और तुम्हारे बस मालिक को जिंदा जला देंगे।
