Doordrishti News Logo

करंट से युवक की मौत परिजनों का धरना-प्रदर्शन

उचित मुआवजा और मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),करंट से युवक की मौत परिजनों का धरना-प्रदर्शन। जिले के बिलाड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वह 11 केवी बिजली लाइन पर मेंटेनेंस का काम करने गया था। बिजली बंद किए बिना ही उसे काम पर भेज दिया गया। मामले में शनिवार को मृतक के परिजन और ग्रामीण मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की मोर्चरी में इकट्ठा हो गए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाली वाली कंपनी व डिस्कॉम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने,उचित मुआवजा देने और मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग की।

साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस का 22 जून से नियमित संचालन

हादसे में झाक गांव निवासी शेर मोहम्मद पुत्र सदीक मोहम्मद की मौत हुई है। मृतक के पिता सदीक मोहम्मद ने बताया कि उसके बेटे की करीब सात साल पहले शादी की गई थी। वर्तमान में उसकी पत्नी गर्भवती है। शेर मोहम्मद 11 केवी की विद्युत लाइन फीडर पर मीटर लगाने वाली कंपनी जीनस एनर्जिंग लीव्स के तहत सहायक अभियंता कार्यालय बिलाड़ा के अधीन काम करता था। यहां कनिष्ठ अभियंता और सीसीए फीडर मैनेजर के निर्देश पर उसे ट्रांसफार्मर पर चढक़र काम करने को कहा गया। उसे बताया गया कि शटडाउन लेकर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है, लेकिन जैसे ही उसने तार छुए उसे करंट आया और वह नीचे गिर गया।

गंभीर हालत में पहले उसे बिलाड़ा के ट्रॉमा सेंटर लाया गया,यहां से मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मथुरादास अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है की कंपनी की ओर से सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई। इतना ही नहीं मृतक का बीमा इंश्योरेंस भी नहीं करवा रखा था। उन्होंने पूरे मामले में कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने, उचित मुआवजा राशि देने और मृतक के आश्रित को एक सरकारी नौकरी देने की मांग की।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026