Doordrishti News Logo

साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस का 22 जून से नियमित संचालन

  • जोधपुर के रास्ते मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
  • 17 स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस का 22 जून से नियमित संचालन। रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के विस्तार के तहत साबरमती-लालगढ़- साबरमती नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। यह दैनिक ट्रेन भीलड़ी-जालोर- जोधपुर-मेड़ता रोड-नागौर मार्ग से संचालित होगी, जिससे इस रेलखंड के यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा और सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन का नियमित संचालन 22 जून से साबरमती तथा 23 जून से लालगढ़ से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 19407 साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस 22 जून को शाम 5.55 बजे साबरमती से रवाना होकर रात्रि 2.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 2.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8.10 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 19408 लालगढ़- साबरमती एक्सप्रेस 23 जून से प्रतिदिन रात्रि 9.05 बजे लालगढ़ से रवाना होकर रात 1.20 बजे जोधपुर पहुंचेगी तथा 1.30 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन में कुल 23 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक फस्र्ट एसी,तीन सेकंड एसी,दो थ्री टियर इकोनॉमी,पांच एसी थ्री टियर,छह स्लीपर,चार जनरल तथा दो गार्ड कम पावर कार डिब्बे शामिल होंगे।

कबड्डी प्लेयर मनोज विश्नोई हत्याकांड का खुलासा

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार ट्रेन दोनों दिशाओं में महेसाना,पाटन,भीलड़ी, धनेरा,रानीवाड़ा,भीनमाल, मोदरान,जालोर,मोकलसर, समदड़ी,लूनी,जोधपुर,गोटन, मेड़ता रोड,नागौर,नोखा, बीकानेर और लालगढ़ स्टेशनों पर ठहरेगी।

बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस कल से चार ट्रिप री शेड्यूल रेलवे द्वारा यात्री सुरक्षा और बेहतर रेल संचालन के उद्देश्य से जोधपुर मंडल के बीकानेर- मेड़ता रोड रेलखंड पर नागौर- बदवासी- अलाय स्टेशनों के मध्य सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते विभिन्न तिथियों में चार दिन तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

जोधपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार उक्त कार्य के कारण ट्रेन संख्या 22632 बीकानेर-मदुरै अणुव्रत सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट की देरी से संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार यह बदलाव 21व 28 जून तथा 5 और 12 जुलाई 2026 को लागू रहेगा। इन तिथियों में ट्रेन बीकानेर से निर्धारित समय दोपहर 3.30 बजे की बजाय 1 घंटा 30 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी। यह साप्ताहिक एक्सप्रेस नोखा,नागौर,डेगाना, मकराना और फुलेरा मार्ग से होकर संचालित होती है।