Doordrishti News Logo

टीन शेड के पाइप में फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी

जोधपुर, शहर के सुंदर बालाजी कॉलोनी गली नंबर 8 में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में बने टीनशेड के पाइप में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में सुंदर बालाजी कॉलोनी चौपासनी हाल अरिंहत नगर निवासी अनिल लोहार पुत्र हीरालाल लोहार ने पुलिस को बताया कि सुंदर बालाजी मंदिर गली नम्बर 8 में रहने वाले उसके भाई दीपक जोकि सिक्यूरिटी गार्ड लगा हुआ था। उसने टीनशेड के पाइप में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: