शराब के लिए रुपए नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला
- हत्या प्रयास में केस दर्ज
- दो गिरफ्तार
जोधपुर,शहर के रातानाडा सब्जी मंडी के पास में एक युवक से शराब पीने के लिए रुपए मांगे गए। युवक ने रुपए देने से इंकार किया तो उस पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। पीडि़त ने हत्या प्रयास में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे चाकू बरामदगी के प्रयास जारी है।
ये भी पढ़ें- शातिर नकबजन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,30 दिन पहले ही जेल से छूटा था,पंद्रह प्रकरण दर्ज
रातानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: विक्टोरियो पैलेस शोभावतों की ढाणी चौहाबो हाल शिव डेयरी रातानाडा के सामने गली में रहने वाले आकाश पुत्र किशनलाल भाटी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह रातानाडा सब्जी मंडी रोड से निकल रहा था। तब शुभम सिंह,आशिष आरोड आदि ने उसका रास्ता रोका और शराब के लिए रुपए मांगे। रुपए देने से इंकार किए जाने पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज करते हुए अब आरोपी बिजलीघर रातानाडा क्षेत्र में रहने वाले शुभम सिंह एवं गणेशपुरा रातानाडा निवासी आशिष आरोड़ को गिरफ्तार किया गया है। इनसे वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया जाना है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

