Doordrishti News Logo

लव मैरिज से खफा युवक पर तलवार से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

युवक के चचेरे भाई पर किया था जानलेवा हमला

जोधपुर,शहर के नागौरी गेट पुलिस ने हत्या प्रयास के एक प्रकरण में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक ने लवमैरिज की थी,जिसकी खुन्नस पर लडक़ी के भाई ने यह जानलेवा हमला किया था। पुलिस अब अभियुक्तों से हथियार बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

थानाधिकारी शेषकरण ने बताया है कि गत 20 जनवरी को कागा कॉलोनी निवासी सुनिल पुत्र राजाराम ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया था कि वह अपने एक साथी के साथ स्कूटी पर सवार होकर कचहरी से शिप हाऊस, नगर निगम ऑफिस की तरफ आ रहा था, इसी बीच पीछे से अन्य वाहन पर सवार होकर आए उनिया उर्फ सोनू, कुश,अमित व अन्य लोगों ने उसे वाहन से नीचे गिराकर उस पर तलवार व पाइप से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में सुनिल घायल हो गया था और उसने भागकर अपनी जान बचाई।

ये भी पढ़ें- सांस्कृतिक संध्या बुधवार को मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में

थानाधिकारी बारहठ ने बताया है कि बदमाशों को पकडऩे के लिए थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त टीम में शामिल एएसआई मनोहरलाल,हैड कांस्टेबल गोपाल सिंह,कांस्टेबल मुकेश, कालूराम, हनुमानाराम व दिनेश कुमार ने मामले के मुख्य आरोपी रामबाग, वाल्मीकि बस्ती निवासी विशाल उर्फ उनिया पुत्र राजेश, कुश पुत्र अजय धारू और अमित पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार किया है। इसमें लव मैरिज के बाद खुन्नस निकालने के इरादे से यह हमला किया गया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026