Doordrishti News Logo

आपका परिचित शर्माजी बोल रहा हूं.. कहकर शातिर ने खाते से 75 हजार साफ कर दिए

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र त्रिपोलिया बाजार स्थित महावीर मार्केट में एक टेलर को अंजान शख्स ने फोन कर अपना परिचित बताते हुए खाते में पहले पैसे डाले। बाद में फोन पे के मार्फत खाते से 75 हजार की नगदी साफ कर दी। तीन बार में यह रूपए खाते से निकाले गए। पीडि़त टेलर के पुत्र की रिपोर्ट पर सदर बाजार पुलिस ने मामला दर्ज किया। घटना बुधवार को होना बताया गया है।

सदर बाजार पुलिस ने बताया कि चांदणा भाखर सैन कॉलोनी में रहने वाले तपेश दैया पुत्र लालचंद दैया ने यह मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया कि वह त्रिपोलिया बाजार स्थित महावीर मार्केट में ओपेरा टेलर्स नाम से दुकान संचालित करता है।  बुधवार की दोपहर ढाई बजे उसके पिता लालचंद दैया दुकान पर बैठे थे।

तब किसी शख्स ने खुद को शर्माजी बोल रहा हूं कहकर बात की खुद को उनका परिचित बताया। उसने खाते में रूपए डालने की बात की और पहले फोन पे के माध्यम से 1 रूपया लालचंद के खाते में डाला और कहा कि वह 25 हजार रूपए खाते में डाल रहा है बाद में आकर ले लेगा।

इस झांसे में आकर लालचंद ने उस शख्स द्वारा भेजे गए यूआई नंबर को क्लिक करने के साथ ही खाते से तीन बार करके 75 हजार रूपए निकल गए। बाद में उस शख्स ने फोन बंद कर दिया। लालचंद का पुत्र जब दुकान पर पहुंचा तो घटनाक्रम बताया। इस पर वे थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया।

पुलिस ने बताया कि खाते से रूपए 25- 25 हजार कर तीन बार निकाले गए। मामले में धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टीन्यूज की एप्लिकशन डाउनलोड करे

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed