Doordrishti News Logo

भाजपा प्रदेश मीडिया जनसंपर्क संयोजक एवं सहसंयोजकों ने किया पदभार ग्रहण

जयपुर,भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सम्पर्क विभाग द्वारा आज भाजपा मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। विभाग के प्रदेश संयोजक आनन्द शर्मा, सह संंयोजक राम प्रकाश चौधरी एवं अरविंद सिसोदिया ने संपर्क विभाग का कामकाज संभाला। इस अवसर पर सांसद रामचरण बोहरा,जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, उपमहापौर पुनीत कर्नावट,शहर उपाध्यक्ष अजय पारीक, महामंत्री तेजसिंह, कुलवंत सिंह,प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग प्रमुख पंकज जोशी, सहसंयोजक अशोक सिंह शेखावत,अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम हुसैन,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सादिक खान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां के मीडिया प्रभारी गौरव चौधरी, कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रदेश संयोजक आनन्द शर्मा ने कहा कि भाजपा में विभागों, प्रकोष्ठों की संरचना से पार्टी को हर क्षेत्र,हर वर्ग में मजबूती मिलती है। चुनाव आयोग समन्वय विभाग,कार्यालय निर्माण, डाक्यूमेंटेशन,चुनाव प्रबंधन विभाग, आपदा राहत,कानूनी विधिक,पालिसी रिसर्च,मिडिया विभाग या मीडिया संपर्क विभाग एंव अन्य विभागों से पार्टी कार्यकर्ता निर्माण से लेकर जन जन तक राष्ट्रवादी विचारधारा पहुंचाने का काम करती है।

मीडिया सम्पर्क विभाग संयोजक ने कहा कि कांग्रेस के खतम होने का कारण संगठनात्मक कमजोरी है, कांग्रेस केवल चुनावी पार्टी है और बची खुची कांग्रेस वर्तमान में केवल डिजिटल मोड पर है। उसका ज्वलंत उदाहरण है राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जो राजस्थान की ओर चुनावी वादों के बाद झूठे आश्वासन के पश्चात मुंह नही फेरते हैं।

शर्मा ने कहा कि मीडिया संपर्क विभाग के माध्यम से आमजन में भाजपा की विचारधारा,पालिसी,मोदी के विकास के विजन को आगे ले जाऐंगे। हर जिला स्तर पर युवा वक्ताओं की टीम का निर्माण करेंगे। भाजपा विचारधारा और राष्ट्रवाद से ओत प्रोत युवाओं को मीडिया संपर्क के माध्यम से हिन्दुस्तान का नक्शा बदलने की बात करने और कांग्रेस को समर्थन देने वाले राष्टविरोधी तौकिर रजा जैसे तुष्टिकरण/समाजविरोधी एजेंडा वाली मानसिकता को समाप्त करेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed