Doordrishti News Logo

दिल्ली की साइबर सैल ने भेजा जोधपुर के एक व्यक्ति का नंबर साइबर टीम जुटी तफ्तीश में

  • इंटरनेट पर बच्चे के अश्लील वीडियो 
  • चौहाबो में केस दर्ज

जोधपुर, इंटरनेट पर बच्चों के अश्लील वीडियो डाउनलोड करने के प्रकरणों पर नई दिल्ली की साइबर सैल बड़ा अनुसंधान कर रही है। देशभर से इंटरनेट पर बच्चों के अश्लील वीडियो डाले जाने पर हरकत में आई दिल्ली पुलिस की टीम ने जोधपुर के एक नागरिक का मोबाइल नंबर ट्रेस किया है। जो इंटरनेट के जरिए यूट्यूब पर बच्चों के अश्लील वीडियो डाल रहा था।

दिल्ली पुलिस की साइबर सैल ने एक रिपोर्ट बनाकर जोधपुर कमिश्ररेट पुलिस को भेजी है। डीसीपी कार्यालय से अब इस बारे में चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड के एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तफ्तीश शुरू की गई है। संभवत: आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उसका नाम एड्रेस पर पुलिस की जांच की जा रही है।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली की साइबर क्राइम सैल की तरफ से एक रिपोर्ट राजस्थान की एटीएस एवं एसओजी साइबर टिपलाइन को भेजी गई। इसके अनुसार इंटरनेट पर बच्चों के अश्लील वीडियो यूट्यूब पर चढ़ाए गए है।

जो जोधपुर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड इलाके में रहने वाला एक व्यक्ति है। इस रिपोर्ट पर राजस्थान एटीएस एसओजी की तरफ से जानकारी पुलिस कमिश्ररेट कार्यालय पश्चिम को प्राप्त होने पर अब एक रिपोर्ट चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में हुई है। यह रिपोर्ट थानाधिकारी के मार्फत अब दर्ज करवाई गई है।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड इलाके में रहने वाले एक शख्स को नामजद किए जाने के साथ एक एड्रेस आदि की पुलिस अब जानकारी जुटाने में लगी है। मामला आईटी एक्ट मेें दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

दूरदृष्टीन्यूज की एप्लीकेशन डाउनलोड करे

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed