Doordrishti News Logo

सांगरिया रेलवे क्रॉसिंग पर पटरी पार करते युवती आई चपेट में,मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सांगरिया रेलवे क्रॉसिंग पर पटरी पार करते युवती आई चपेट में,मौत। शहर के सांगरिया स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पटरी पार कर रही एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई,हादसे में उसकी मौत हो गई।

खुले नाले और सीवर लाइन में छोड़ा रंगाई- छपाई का पानी तीन लोगों पर केस दर्जमृतका के पिता की तरफ से विवेक विहार थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: रोहिचाकलां लूणी हाल रामदेव कॉलोनी सांगरिया की रहने वाली 24 साल की प्रियंका पुत्र हराराम मेघवाल सांगरिया रेलवे स्टेशन पर क्रॉसिंग से पटरी पार कर रही थी।

तब अचानक आई ट्रेन की चपेट में वह आ गई और उसकी मौत हो गई। उसके पिता हराराम ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। पुलिस की तरफ से शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया।

Related posts: