Doordrishti News Logo

खुले नाले और सीवर लाइन में छोड़ा रंगाई- छपाई का पानी तीन लोगों पर केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खुले नाले और सीवर लाइन में छोड़ा रंगाई- छपाई का पानी तीन लोगों पर केस दर्ज। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जोजरी नदी को लेकर रंगाई- छपाई के अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।

जिला पश्चिम में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रदूषण निवारण अधिनियम के केस दर्ज किए हैं। तीन लोगों को नामजद कर जांच आरंभ की गई है। फिलहाल इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि रंगाई- छपाई का प्रदूषित पानी खुले नाले और सीवर लाइन में छोड़ा गया था। जो जोजरी नदी में मिलता है।

कार का शीशा फोड़कर डेसबोर्ड से दो लाख उड़ाए

प्रतापनगर थानाधिकारी रामकृष्ण ताड़ा के अनुसार सूचना मिली कि राजीव गांधी कॉलोनी गली नंबर 1 सोमानी कॉलेज के पास में मो. जावेद द्वारा अवैध रूप से रंगाई-छपाई कर प्रदूषित पानी को खुले नाले में डाला जाता है। इस पर पुलिस की टीम वहां पहुंची और अवैध कारोबार को रुकवाया गया।

पुलिस ने अब मिरासी कॉलोनी महामंदिर रेलवे स्टेशन के सामने रहने वाले मो.जावेद पुत्र मो. रफीक के खिलाफ प्रदूषण निवारण अधिनियम का केस दर्ज किया।इसी तरह सूरसागर थाने के एसआई चंद्र किशोर की तरफ से कार्रवाई की गई। उन्होंने धर्मावतों का बास सूरसागर में सोहिल के यहां पर रेड दी।

अब नागौरी गेट कागा कागड़ी निवासी सोहिल पुत्र फारूख के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। इसी प्रकार एसआई देवाराम ने धर्मावतों का बास में मो.समीर पुत्र शफी मो.के खिलाफ केस दर्ज कराया। जांच उच्चाधिकारी की तरफ से की जा रही है।