अच्छी वर्षा की कामना के लिए किया वृष्टि यज्ञ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अच्छी वर्षा की कामना के लिए किया वृष्टि यज्ञ। हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर द्वारा मारवाड की धरा पर अच्छी वर्षा व सुकाल की मंगल कामनाओं के साथ देवराज इन्द्र को मनाने के लिए वृष्टि यज्ञ किया गया। इसके साथ ही दो दिवसीय ज्योतिष परामर्श सेवा शिविर भी सम्पन्न हो गया।
हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर के प्रधानमंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया कि भारतीय संनातन सस्कृति एवं सभ्यता में ज्योतिष, तप जप हवन का विशेष महत्वव है। मानव जीवन की प्रत्येक समस्याओं का समाधान ज्योतिष में विधमान है।
भाई की शादी से एक दिन पहले युवक ने की आत्महत्या
वर्तमान में प्रत्येक व्यक्ति अथवा परिवार किसी न किसी परेशानी से ग्रस्त है। ज्योतिष से सम्बधीत समस्यों का समाधान के लिए हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर एवं सूर्यनगरी ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान द्वारा 450 से अधिक आम लोगों का प्रख्यात ज्योतिष पं.रमेश भोजराज द्विवेदी,पं. घनश्याम द्विवेदी, ज्यौतिविद् पं.खीवराज शर्मा, डॉ.भेरूप्रकाश दाधीच,शंकर सिंह राजपुरोहित,नवीन रामावत,दिनेश प्रेमजी,नागौर, रतन शर्मा,सन्तोष छापर ने आम लोगो की जन्मपत्रिका का विवेचन किया।
मारवाड में अच्छी वर्षा एवं सुकाल की कामनाओं के लिए पं.विजयदत्त पुरोहित,पं.मांगी लाल दाधीच सहीत पांच पण्डितों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ देवराज इन्द्र को समर्पित अनुष्ठान मारवाड में अच्छी वर्षा एवं सुकाल की कामनाओ के लिए वृष्टी यज्ञ किया गया। इस आयोजन में हजारो की संख्या में आम जन द्वारा 11000 आहुतियां दी गई।
