चुनाव शिकायतों के लिए पर्यवेक्षक से कर सकते हैं संपर्क
जोधपुर,चुनाव शिकायतों के लिए पर्यवेक्षक से कर सकते हैं संपर्क। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक सभा आम चुनाव 2024 के तहत संसदीय क्षेत्र जोधपुर के लिये लगाये गये सामान्य पर्यवेक्षक सर्किट हाउस में चुनाव से संबंधित शिकायतों के संबध में आमजन के लिये उपलब्ध रहेंगी।
यह भी पढ़ें – निजी फोटो कर दिए सार्वजनिक
भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी एवं जोधपुर संसदीय क्षेत्र की सामान्य पर्यवेक्षक अपर्णा यू प्रत्येक शुक्रवार सांय 4:30 बजे से 5:30 बजे तक सर्किट हाउस में चुनाव से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई के लिये उपलब्ध रहेंगी। उक्त दिवस पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण एवं अन्य कार्यों से जोधपुर से बाहर होने पर आगामी दिवस को जन सुनवाई की जाएगी। साथ ही इनके मोबाईल नम्बर 7340143005 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

