Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित ऐस इंटरनेशनल स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व यलो डे के रूप में मनाया गया। विद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि बसन्त पंचमी पर्व पर विद्यालय में सर्व प्रथम माँ शारदा की पूजा अर्चना की गई। सभी विधार्थी पीले रंग की पोशाके पहन कर जूम मीटिंग में उपस्थित हुए। कक्षा अध्यापिकाओं ने बच्चों को बसंत पंचमी मनाने का उद्देश्य बताया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि प्रकृति के 6 ऋतुओं में बसन्त का सर्वाधिक महत्व है। इसी लिए इसे ऋतुराज कहा गया है। बसन्त पंचमी का पर्व इस ऋतुराज बसन्त के आगमन का सूचक है। विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती का जन्मदिन भी बसन्त पंचमी को ही हुआ था इसलिए इस पर्व को विद्या के मंदिर स्कूलों में मनाने का विशेष महत्व है। प्राकृतिक दृष्टि से भी बसन्त ऋतु का बहुत महत्व है। इस ऋतु के आते ही प्रकृति श्रृंगारित हो जाती है,वन-उपवन फूलों से सज जाते हैं,चारों ओर बसन्त की मकरंद भरी बयार से वातावरण को मदमस्त बना देती है। फूलों में तितली की अठखेलियाँ और भोंरों के गुंजायमान आनन्दित करती है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका मंजू भाटी ने माँ सरस्वती की पूजा कर सभी को बसंत पंचमी की बधाई देकर बसन्त पंचमी पर्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बच्चो ने पीले रंग की कला कृतियाँ बनाई। इस अवसर पर स्कूल निदेशक डॉ ज्योत्सना सिंह शेखावत व डॉ अभिमन्यु सिंह शेखावत ने भी माँ सरस्वती की पूजा कर बच्चो को शुभकामनाएं दी।

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026