Doordrishti News Logo

जोधपुर, पूर्व मुख्यमंत्री शेर ए राजस्थान स्व.जयनारायण व्यास की पुण्यतिथि पर शहर के जयनारायण व्यास पार्क में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गणमान्य नागरिकों और क्षेत्र वासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री व्यास को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

नव प्रयास पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वाधान में आयोजित इस पुष्पांजलि कार्यक्रम में आमजन ने स्व. व्यास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की, और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।

पुण्यतिथि के अवसर पर जय नारायण व्यास पार्क में श्रमदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें समिति के सदस्यों ने व्यास पार्क की सफाई की। संस्था के अध्यक्ष अशोक लोहरा ने बताया कि स्वर्गीय जयनारायण व्यास कर्मठ एवं प्रखर विभूति थे जिन्होंने राजस्थान में स्वतंत्रता की अलख जगाई थी।

उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया था। जयनारायण व्यास न केवल एक समाज या धर्म के नेता नहीं थे बल्कि उन्होंने सभी वर्ग, धर्म के लोगों को साथ लेकर सक्षम नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। ऐसे महापुरुष को उनकी पुण्यतिथि पर याद करना आज की युवा पीढी का कर्तव्य है। लोहरा ने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद हुई परिचर्चा में व्यास पार्क के विकास को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर सचिव सतीश व्यास, उपाध्यक्ष डॉ शिवदत्त व्यास एवं कोषाध्यक्ष नवीन व्यास के साथ कार्यकारिणी सदस्य शिव प्रकाश पुरोहित, संजय जोशी, विजय पुरोहित, शैलेश पुरोहित, अमित पुरोहित, अनिल पुरोहित उपस्थित थे। प्रबुद्ध क्षेत्रवासी राजेंद्र बोहरा, सुभाष व्यास, रमेश जोशी, ओम कुमारी व्यास आदि ने शांति पुष्प अर्पित किए।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026