अढ़ाण पर कार्य करते श्रमिक गिरा, मौत
जोधपुर,शहर के एम्स अस्पताल के पास में अढ़ाण पर कार्य करते नीचे गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। चौहाबो पुलिस ने इस बारे में मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सांगवा हाल ज्योति नगर चांदणा भाखर निवासी नजीर खां पेशे से कमठा मजदूर था। वह 7 दिसम्बर को एम्स अस्पताल के पास में अढ़ाण पर कार्य कर रहा था। तब अचानक से अढ़ाण टूट गई और वह नीचे गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। तब उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी बाद में मौत हो गई। उसके पुत्र रमजान खां ने पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी।
ये भी पढ़ें- विवाह समारोह में सिलेण्डर रिसाव के साथ विस्फोट,दो बच्चों की मृत्यु,52 घायल
घरेलु सामान चोरी
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में सेक्टर 17-ई निवासी राजेंद्र सिंघवी पुत्र रिखबचंद सिंघवी ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर उसके घर का ताला तोडक़र घरेलु सामान नल,तांबा पीतल के बर्तन,बेडशीट आदि चोरी कर ले गए। चौहाबो पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

