ग्वारगम फैक्ट्री में ट्रक को आगे पीछे करते श्रमिक को कुचला,मौत

जोधपुर,ग्वारगम फैक्ट्री में ट्रक को आगे पीछे करते श्रमिक को कुचला, मौत।शहर के बासनी औद्योगिक चरण द्वितीय में एक गवारगम फैक्ट्री में ट्रक को आगे पीछे करते श्रमिक कुचला गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रमिक को उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसके पुत्र की तरफ से अब ट्रक चालक के  खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – ट्रेक्टर ट्राली के सामने आई नील गाय चालक की मौत

बासनी पुलिस ने बताया कि रामेश्वर नगर सी में रहने वाले विवेक प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता पुरूषोत्तम लाल बासनी औद्योगिक क्षेत्र की एक गवारगम फैक्ट्री में काम करते थे। 8 जनवरी को फैक्ट्री में आया दस चक्का ट्रक को उसका चालक आगे पीछे कर रहा था। तब उसके पिता पुरूषोत्तम लाल चपेट में आ गए और कुचले गए। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया। मगर कुछ देर उपचार के बाद उनकी मृत्यु हो गई। ट्रक का चालक नयापुरा चौखा निवासी रमेश गहलोत के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews