आधा पड़ाव पार,शुक्रवार को होगी महिलाओं की दौड़

  • रेलवे भर्ती दौड़
  • तीसरे दिन 1869 अभ्यर्थियों को मिली कामयाबी
  • रेलवे लेवल-1 भर्ती परीक्षा

जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे में लेवल-1 में विभिन्न कोटियों के रिक्त पद भरने के लिए जोधपुर में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा ने बुधवार को आधा पड़ाव पर कर लिया। इसके तहत शुक्रवार को महिला अभ्यर्थियों की दौड़ आयोजित की जाएगी।

डीआरएम गीतिका पांडेय ने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन पर लेवल-1 की करीब पांच हजार रिक्तियां भरने के लिए ऑनलाइन परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांचने के लिए यहां न्यू रेलवे स्टेडियम पर चल रही दौड़ के तहत बुधवार को तीसरे दिन तीन हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिसमें से दो हजार छह सौ इक्यासी अभ्यर्थी उपस्थित हुए उनमें से 1869 अभ्यर्थियों ने निर्धारित समयावधि में दिया गया टास्क पूरा किया जबकि 812 अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके।

उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में शुक्रवार को महिला अभ्यर्थियों की दौड़ आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कुल चौदह हाजर दो सौ बयालीस अभ्यर्थियों में 636 महिला अभ्यर्थी हैं। गौरतलब है कि दौड़ 20 जनवरी तक चलेगी तथा निर्धारित दिनों में किन्हीं कारणों से उपस्थित नहीं हो पाए अभ्यर्थियों को 21 जनवरी शारीरिक दक्षता सिद्ध करने का मौका दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- जोधपुर डिस्कॉम 33 केवी भंडारण से ट्रांसफार्मर और सामान चोरी

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आरके शर्मा के अनुसार उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन के मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) राजीव सिंह, आरआरसी,जयपुर के चेयरमेन दिनेश कौल की मौजूदगी में अनेक अधिकारी और कर्मचारी आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं में जुटे हैं तथा सफल अभ्यर्थियों की सूची दौड़ वाले दिन ही प्रदर्शित की जा रही है।

सहायक कार्मिक अधिकारी जीएम मौर्य ने बताया कि गुरुवार को दौड़ के लिए तीन हजार अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया है। शुक्रवार को महिला अभ्यर्थियों की दौड़ के तहत विभिन्न महिला रेल कर्मचारियों की स्टेडियम पर तैनाती रहेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026