14 मई को काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस रहेगी लेट
नांदेड़-लिंबगांव सेक्शन में नए सिग्नलिंग सिस्टम के चलते ट्रैफिक ब्लॉक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),14 मई को काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस रहेगी लेट। दक्षिण मध्य रेलवे के हजूर साहिब नांदेड़ मंडल में नांदेड़-लिंबगांव रेलखंड के बीच नए इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नलिंग (आईबीएस) सिस्टम को शुरू करने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते काचीगुडा- भगत की कोठी ट्रेन का संचालन नियंत्रित किया जाएगा।
राशन नहीं मिलने पर महिलाओं का गुस्सा फूटा रास्ता जाम कर प्रदर्शन
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि इस कार्य के कारण ट्रेन संख्या 17605 काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस 14 मई को अपने निर्धारित संचालन के दौरान प्रभावित रहेगी। यह ट्रेन पूर्णा जंक्शन और हजूर साहिब नांदेड़ स्टेशनों के बीच लगभग 1 घंटा 20 मिनट तक नियंत्रित (रेगुलेट) की जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें,ताकि असुविधा से बचा जा सके।
