विवेक विहार सीवर लाइन मेें मिला महिला का शव

-ब्लाइंड मर्डर

-गले में फंदा,पहचान छुपाने की आशंका

-चेहरे पर तेजाब डालने का संदेह

-पुलिस जुटी जांच में

जोधपुर,शहर में विवेक विहार थाना क्षेत्र के सेक्टर-डी में मंगलवार की सुबह सीवर लाइन में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान छुपाने के लिए उस पर तेजाब डाले जाने की आशंका है। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे। विवेक विहार थाना पुलिस और एसीपी जयप्रकाश अटल आदि मौके पर आए। एफएसएल, एमओबी को भी मौके पर बुलाया गया। शव को सीवर होदी से बाहर निकाला गया। शव बुरी तरह संड़ाध मार रहा था।

पुलिस ने बताया कि विवेक विहार इलाके में एक गाय मूर्छित अवस्था में मिली थी। जिसे खड़ी करने के लिए कुछ लोग पहुंचे लेकिन तब तक गाय मर चुकी थी तो वहां खड़े लोगों ने देखा कि तेज दुर्गंध आ रही है इस पर उन्होंने सीवरेज लाइन का मेनहॉल खोलकर देखा। इस पर उसमें एक महिला का शव नजर आया। जिस पर लोगों ने इसकी सूचना विवेक विहार थाना पुलिस को दी गई। एसीपी बोरानाडा जयप्रकाश के साथ थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। एफएसएल की टीम द्वारा मौके से सबूत जुटाए गए। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। कमिश्ररेट एवं ग्रामीण एरिया के जिन जिन थानों में गुमशुदगी दर्ज है उन तमाम थाना पुलिस को भी सूचना दी गई है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान में जुटी है और उसके बाद अनुसंधान किया जाएगा। आखिर इस महिला के साथ क्या अनहोनी हुई थी।

शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव मेनहॉल में डाला गया और फिर पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया है।

बच्चेे का कटा शव भी मिला था

सनद रहे कि कुछ दिन पहले ही विवेक विहार के सेक्टर के में रेलवे क्रॉसिंग के समीप झाडिय़ों मेें एक दस बारह साल के बच्चे का शव मिला था। जो कटा हुआ था और ऊपरी हिस्सा गायब था। उसके ऊपरी हिस्से का आज तक पता नही लग पाया है। बच्चे का शव भी नग्न हालत में था।

दोनों घटनाक्रम जोडक़र देखने का समय

कुछ दिनों पहले मिले बालक के शव और आज मिले महिला के शव को लेकर अब पुलिस दोनों को जोडक़र भी देख सकती है। बच्चे का इस महिला से शायद कोई कनेक्शन निकल आए। हत्यारे ने खूब सोची समझी साजिश के तहत वारदातें की हो ऐसा भी हो सकता है। फिलहाल महिला की पहचान के बाद मामले में आगे जांच बढ़ पाएगी। महिला कोन है या किस इलाके की है इसके खुलासे के बाद ही आगे कड़ी जुडऩे की संभावना है। फिलहाल ब्लाइंड मर्डर का केस है।