Doordrishti News Logo

महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान

जोधपुर,शहर के सांगरिया पुल के नीचे एक महिला ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। उसके भाई की तरफ से कुड़ी थाने में मर्ग की रिपोर्ट गई। शादी को कुछ ही समय हुआ था। इस बारे में एसडीएम दक्षिण की तरफ से जांच की जा रही है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि बिहार के सिवान में रहने वाले अनूप कुमार पुत्र गामासिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी बहन नीतू देवी की शादी कुछ समय पहले गोपालपुरा सिवान निवासी विकास कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों जोधपुर में कुड़ी इलाके में रहते है। नीतू ने सांगरिया स्थित पुल के नीचे रेलवे ट्रेक पर ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। आत्महत्या किस कारण की फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि मामले में तफ्तीश एसडीएम दक्षिण की तरफ से की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंप दिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026