पुलिस आयुक्त जोधपुर, उपायुक्त और अन्य पुलिस कर्मियों को मिला पुलिस सम्मान चिन्ह

  • खाकी का सम्मान
  • पुलिस के 95 अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजीपी लाठर ने किया सम्मानित

जोधपुर,राज्य पुलिस कप्तान एमएल लाठर ने आज पुलिस सेवा में उत्कृष्ठ एवं बहुमूल्य सेवाएं देने वाले पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों का सम्मानित कर उनका गौरव बढाया। इस सम्मान से पुलिस का खुद भी गौरव बढ गया है। महानिदेशक पुलिस एमएल लाठर ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश के 95 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक,अति उत्कृष्ट सेवा पदक,उत्कृष्ट सेवा पदक, अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केंद्रीय गृहमंत्री पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल, प्रदान कर सम्मानित किया। इनमे 39 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।

राज्य के पुलिस कप्तान लाठर ने सम्मनित होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी लगन व निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस कर्मियों की ततपरता व मेहनत का ही परिणाम है कि लगभग सभी आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा मिल रही है। उन्होंने विधि विज्ञान प्रयोगशाला के कार्यों की भी सराहना की। लाठर ने पुलिस पदक अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन,महानिरीक्षक पुलिस जोस मोहन एवं कॉन्स्टेबल मन मदन नायर को प्रदान किया।

अति उत्कृष्ट सेवा पदक से पुलिस आयुक्त जोधपुर रविदत्त गौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सिंह, सरजीत सिंह(सेवानिवृत्त)एवं महावीर प्रसाद (सेवानिवृत्त) एवं उत्कृष्ट सेवा पदक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत चन्द, बृजेन्द्र भाटी एवं महेंद्र कुमार भगत को सम्मानित किया गया।

अन्वेषण के 22 अधिकारी कर्मचारी सम्मानित

महानिदेशक ने अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए 22 अधिकारियों व कर्मचारियों केंद्रीय गृहमंत्री पदक प्रदान किये। इनमे महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार,पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा व अनंत कुमार, पुलिस उप अधीक्षक सुरेश शर्मा, अनिल कुमार डोरिया, सूर्यवीर सिंह, प्रशांत कौशिक,राजेश यादव, दरजाराम बोस, पुलिस निरीक्षक दिनेश लखावत,अशोक आंजणा, अरुण कुमार,सुरेंद्र सिंह राणावत, रघुवीर सिंह,महावीर सिंह राठौड़, पवन कुमार चौबे,संतरा मीणा,रविंद्र सिंह,पुलिस उप निरीक्षक तेजू सिंह व मलकीत सिंह एवं हेड कांस्टेबल भवानी सिंह शामिल हैं।

36 आईपीएस सहित 63 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को डीजीपी डिस्क

डीजीपी लाठर ने अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा,आनंद कुमार श्रीवास्तव,सुष्मित बिश्वास व विजय कुमार सिंह, महानिरीक्षक पुलिस विपिन कुमार पांडेय,रूपिंदर सिंघ,लता मनोज कुमार,रवि दत्त गौड़ व गौरव श्रीवास्तव,उपमहानिरीक्षक पुलिस अशोक कुमार गुप्ता,डॉ रवि, राहुल कोटोकी, विकास पाठक, डॉ राहुल जैन,ओम प्रकाश द्वितीय,राजेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद गोयल,पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्र्रदीप,आनंद शर्मा,गौरव यादव,भुवन भूषण यादव,राशि डोगरा डूडी,ममता गुप्ता,पूजा अवाना,शांतनु कुमार सिंह,धर्मेंद्र सिंह,मृदुल कच्छावा, डॉ दीपक यादव,हर्षवर्धन अग्रवाल, जोधपुर पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ. अमृता दुहन,मनीष त्रिपाठी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस,अमित कुमार आईपीएस व कुंदन कांवरिया आईपीएस,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित व वनिता शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक विजय सिंह, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार जैन, परवेज आलम व उम्मेद सिंह, हेड कांस्टेबल बृज मोहन निठारवाल,कॉन्स्टेबल बद्री नारायण, किशना राम व राजेंद्र सिंह को डीजीपी डिस्क व प्रशस्ति रोल प्रदान किया।

प्रयोगशाला की निदेशक समेत 9 अधिकारी एवं मंत्रालयिक वर्ग के 8 कर्मी भी सम्मानित

निदेशक राज्य विधि विज्ञान प्रयोग शाला डॉ अजय शर्मा,सहायक निदेशक डॉ राजेश कुमार,आनंद कुमार,वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ अजय कुमार टीलावत,कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक डॉ हरिनारायण रेगर एवं डॉ शिवकुमार, प्रयोगशाला सहायक रमेश कुमार जांगिड़,अशोक कुमार बेरवा एवं कपिल कुमार कलवार, प्रशासनिक अधिकारी पूरण चंद कानव, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार कौशिक, गिरधारी लाल, वरिष्ठ सहायक किशोरी लाल, केशव माथुर, विक्रम सिंह यादव व शंकर लाल मीणा एवं निजी सहायक अशोक कुमार शर्मा को भी डीजीपी डिस्क व प्रशस्ति रोल प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह में महानिदेशक इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा भी मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews