जोधपुर, शहर के रातानाडा पुलिस थाने के सामने राठी भवन में रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार की शाम को अपने घर में चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। वह परिवार सहित बुधवार रात को ही दिल्ली से लौटी थी। नवंबर में बेटी की शादी होनी है। पति और उसका परिचित दिन में बाजार गए थे। बाद में बेटा घर लौटा तब वह फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किए जाने के साथ शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शनिवार को आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि थाने के सामने आए राठी भवन में रहने वाले पुरूषोत्तम राठी की दूसरी पत्नी 36 साल की रचना ने अपने घर में शुक्रवार को फंदा लगाया। बाद में उसे फँदे से उतार कर अस्पताल भेजा गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। पुरूपोत्तम राठी बुधवार रात को ही दिल्ली से परिवार सहित लौटे थे। नंवबर में बेटी की शादी होनी है। उनकी पत्नी रचना के आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। उनकी पूर्व पत्नी का भी देहांत हो रखा है। पहली पत्नी से संतानें होना बताया जाता है। वक्त पुरूषोत्तम अपने परिचित के साथ बाजार काम से गए हुए थे। फिलहाल रातानाडा पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।
ये भी पढें – केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ऊर्जा मंत्री पर लगाया भ्रमित करने का आरोप
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

