जोधपुर, नगरनिगम के सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित नगरनिगम भवन के बाहर एक दिवसीय धरना दिया। सफाई कर्मचारी नेता नरेश कंडारा ने बताया कि नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने, उनकी डीपीसी और स्थानांतरण रोकने की मांग को लेकर आज धरना दिया गया।

उन्होंने बताया कि कई कर्मचारी स्थानांतरण नहीं चाहते हैं फिर भी उनका जबरदस्ती स्थानांतरण किया जा रहा है। इसके साथ ही वाल्मिकी समाज के सफाई कर्मचारियों का दूसरे समाज के अधिकारी व कर्मचारी शोषण कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी नेता लादूराम धारु ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ध्यानाकर्षण करने के लिए आज दोनों नगर निगम उत्तर और दक्षिण के सफाई कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना दिया।

ये भी पढें – जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना व्यवस्था का जायजा लिया
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

