Doordrishti News Logo

महिला ने फंदा लगाकर दी जान

  • पिता ने मिर्जापुर से आकर दी मर्ग की रिपोर्ट
  • जांच एडीएम द्वितीय को सौंपी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र मधुबन स्थित खारी ढाणी में रहने वाली एक महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी शादी को पांच साल से कम ही समय हुआ था। मामले में अब एडीएम द्वितीय की तरफ से जांच की जा रही है।

नगर निकाय चुनाव के लिए 24×7 चुनाव नियंत्रण कक्ष स्थापित

पिता की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर हाल खारी ढाणी मधुबन में किराए पर रहने वाली माया पत्नी सतीश पाल ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। उसके फंदा लगाने की सूचना पर पिता शिव पर्सन मिर्जापुर से जोधपुर पहुंचे।

शव का पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। शादी को पांच साल से कम ही समय हुआ था। इस बारे में मर्ग की रिपोर्ट दिए जाने के साथ अब जांच एडीएम द्वितीय दौलतराम चौधरी की तरफ से जांच की जा रही है।