ICMR-NIHR में हिंदी पखवाड़ा के विजेता सम्मानित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ICMR-NIHR में हिंदी पखवाड़ा के विजेता सम्मानित। आईसीएमआर राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (NIHR) में 14 से 30 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा 2026 का समापन हुआ।
निदेशक प्रो.डॉ.पंकज भारद्वाज ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि भावनाओं को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है और सभी अधिकारी- कर्मचारी कार्यालयी कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करें।
EPFO कवरेज की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार
पखवाड़े के दौरान हिंदी टिप्पण- मसौदा लेखन,अनुवाद, श्रुतलेख,निबंध और प्रश्न मंच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें स्टाफ ने उत्साह से भाग लिया।
आयोजन में डॉ.मुक्ति खेतान, पारस त्यागी,सुनील बिश्नोई और डॉ. कंचन बाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक के रूप में जेएनवीयू के डॉ.प्रवीण चंद्र, प्रो.कुलदीप सिंह मीना,डॉ. कैलाश कौशल और काजरी के उपनिदेशक नवीन यादव ने सहयोग दिया।
