Doordrishti News Logo

स्वच्छता और सेवा से बने स्वस्थ समाज

गांधी जयंती पर IMA का संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्वच्छता और सेवा से बने स्वस्थ समाज। गांधी जयंती पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, जोधपुर शाखा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सत्य,अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के आदर्श अपनाने का आह्वान किया।

अध्यक्ष डॉ.सिद्धार्थ राज लोढ़ा ने कहा कि गांधीजी के विचार करुणा और सद्भाव के साथ समाज सेवा की प्रेरणा देते हैं। चिकित्सा में प्रत्येक रोगी के प्रति संवेदनशीलता और बिना भेदभाव उपचार इन्हीं आदर्शों की अभिव्यक्ति है।

ICMR-NIHR में हिंदी पखवाड़ा के विजेता सम्मानित

सचिव डॉ.प्रदीप जैन ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार,नियमित व्यायाम और नशे से दूरी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से घर और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

शाखा ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति अहिंसा और विश्वास बनाए रखने का संदेश भी दिया।