पत्थर से पत्नी की हत्या,पति हिरासत में

  • आधी रात में पति पत्नी में विवाद
  • बच्चे हॉस्टल में रहते हैं
  • पुलिस ने मौके पर की जांच
  • दोपहर 12 बजे पुलिस को मिली सूचना

जोधपुर,पत्थर से पत्नी की हत्या,पति हिरासत में। शहर के माता का थान मंदिर के पीछे रहने वाले एक दंपत्ति के बीच में आधी रात को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने अपनी पत्नी की पत्थर से वार कर हत्या कर डाली। पुलिस को शनिवार दोपहर 12 बजे इसकी सूचना मिली। हत्या की वजह फिलहाल पता लगाने का प्रयास जारी है। पति को पुलिस ने हिरासत मेें लिया है। इनके बच्चे हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं।महिला किसी समाज सेवी संस्था से जुड़ी है। एसीपी मंडोर पीयूष कविया ने बताया कि दोपहर में 12 बजे सूचना मिली कि माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में माता का थान मंदिर के पीछे रहने वाली एक महिला की हत्या की गई है। इस पर पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे। थानाधिकारी प्रेमदान के साथ ही डीसीपी पूर्व डॉ.अमृता दुहन, एडीसीपी नाजिम अली भी वहां पहुंचे। पुलिस ने मौका तस्दीक की और महिला की पहचान सुमन पत्नी रमेश जाट के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़िए- मकान का छज्जा गिरने से महिला की मौत

पति पत्नी दोनों ही पिछले एक डेढ़ साल से यहां पर किराए पर रहते थे। इनके बच्चे हॉस्टल में पढ़ाई करते हैं। इनके बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है। सिर पर पत्थर की चोट से प्रथम दृष्टया मौत होना प्रतीत हुआ है। घटना रात एक से डेढ़ बजे के बीच हुई थी। उसके पति रमेश जाट को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौके पर एफएसएल टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है। एसीपी कविया के अनुसार मृतका का पीहर व ससुराल ओसियां में आया है। वह किसी सामाजिक सेवा संस्था से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। रिश्तेदार और परिजन के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews