Two accused arrested in a case involving a life-threatening shooting attack.

जानलेवा हमला फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

-वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

-8 जुलाई की रात गोरा होटल के पास हुई थी वारदात

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जानलेवा हमला फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने जानलेवा फायरिंग के बहुचर्चित मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है। दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार

कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि 9 जुलाई को लूणी थाना क्षेत्र के खेजड़ली कला निवासी महेंद्र सिंह विश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 8 जुलाई की रात करीब 9 से 9:15 बजे के बीच वह अपने साथियों के साथ कैंपर गाड़ी से गोरा होटल से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो उनके पास आकर रुकी, जिसमें सवार विकास और सुभाष हाथों में पिस्टल लेकर उतरे और जान से मारने की धमकी दी।

पीडि़त के अनुसार,आगे सडक़ पर एक 12 चक्का वाहन और जेसीबी लगा कर रास्ता रोक दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से 5 से 7 राउंड फायरिंग की। गोलियां कैंपर के फाटक, शीशों और अन्य हिस्सों में लगीं। यदि वह गाड़ी में नीचे नहीं झुकता तो गोली उसे लग सकती थी। इसके बाद अन्य लोग भी स्विफ्ट कार से पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला करने का प्रयास किया। करीब 10 से 15 लोगों ने मिलकर घेराबंदी कर जानलेवा हमला किया।

अवैध बजरी से भरा बिना नंबरी डम्पर जब्त,चालक गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देश पर डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार के सुपरविजन में थाना कुड़ी भगतासनी की विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान वारदात में शामिल दो आरोपियों सुभाष उर्फ रोहित (31) निवासी फिटकासनी तथा रामप्रकाश उर्फ रोनी (22) निवासी फिटकासनी को गिरफ्तार किया गया।

पिस्टल बरामद,आरोपी पुलिस अभिरक्षा में :-
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

आपराधिक केस दर्ज :-
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुभाष उर्फ रोहित के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास,मारपीट, धोखाधड़ी एवं आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। रामप्रकाश उर्फ रोनी के खिलाफ भी लूट और आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा