Tree plantation carried out at the Dr. Abdul Hakim Khatai Memorial Center Madrasa.

मदरसा डॉ.अब्दुल हकीम ख़ताई मेमोरियल सेंटर में किया वृक्षारोपण

-हरियालो राजस्थान अभियान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मदरसा डॉ.अब्दुल हकीम ख़ताई मेमोरियल सेंटर में किया वृक्षारोपण।हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आज मदरसा डॉ.अब्दुल हकीम ख़ताई मेमोरियल सेंटर उच्च प्राथमिक स्कूल में वृक्षारोपण किया गया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसे के सदर परवेज़ ख़ताई ने की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने मिलकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया और पौधे लगाए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य कौसर परवीन तथा शिक्षा अनुदेशक रुख़शाना उस्मानी सहित सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

मदरसा सचिव अब्दुल मुकतदीर खाताई ने पर्यावरण सुरक्षा हेतु एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारी आने वाली पीढ़ियों की विरासत हैं। इस अवसर पर मदरसा प्रबंध समिति और शिक्षकों ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को बचाने के लिए आवश्यक है,बल्कि यह हमारी सामाजिक एकता और ज़िम्मेदारी का भी प्रतीक है। भविष्य में भी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

साइबर जागरूकता व आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित