डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट एवं पिन-अप समारोह आयोजित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर में गुरुवार को नव प्रवेशित प्रथम वर्ष एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी एवं पिन-अप सेरेमनी का आयोजन किया गया।
समारोह में प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विद्यार्थियों को व्हाइट कोट को चिकित्सा पेशे में उनके प्रवेश के महत्व को रेखांकित किया तथा चिकित्सा पेशे की गरिमा बनाए रखने, मरीजों के प्रति सेवा, संवेदना एवं समर्पण की भावना रखने की बात कही।
अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. एफएस भाटी ने भविष्य में एक जिम्मेदार चिकित्सक के रूप में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
टेलीग्राम एप पर युवक से निवेश के नाम पर धोखाधड़ी 1.10 लाख ऐंठे
इस अवसर पर,डॉ.मनीष पारिख,डॉ.राजकुमार राठौड़, डॉ.सुषमा कटारिया,डॉ.रघुवीर चौधरी,डॉ.अफ़ज़ल हकीम, डॉ.कमल खिची एवं डॉ.विहान चौधरी सहित महाविद्यालय के चिकित्सक एवं संकाय सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की कल्चरल कमेटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन में डॉ.सावित्री, डॉ.हेमकंवर जोया,डॉ.समता गोयल,डॉ.गरिमा जेसवानी, डॉ.वनिता सोनगरा,डॉ.रेनू जोधा,डॉ.कल्पना गहलोत एवं डॉ.सरिता पंवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समारोह में एम्स पल्स विनरस 2026 तथा प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय एमबीबीएस के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। Mbbs विद्यार्थियों में इर्तिका व आस्था ने समन्वय किया।
